1000 हफ्तों के सेलिब्रेशन के बाद DDLJ का आज आखि‍री दिन

मुंबई : बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 1000 हफ्तों का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और मुंबई के मराठा मंदिर से इस फिल्म को हटाए जाने की खबर आई है। 

 

आपको बता दें कि इस फिल्म को हटाए जाने का कारण यह बताया गया है की, फिल्म सुबह 11:30 पर दिखाई जाती थी और थिएटर के लोगों ने यशराज फिल्म्स से निवेदन किया था की इसकी टाइमिंग नि‍धारित समय से पहले यानी की सुबह के 9 बजे रख दी जाए, ताकि हर हफ्ते रिलीज होने वाली बाकी फिल्मों को भी सही शो दिए जा सकें।

 

 इसके अलावा यह भी बताया गया कि 'DDLJ' के सिर्फ एक शो की वजह से बहुत सारे लोगों को अतिरिक्त काम करना पड़ता था। इन सभी बातों के मद्देनजर यशराज फिल्म्स और मराठा मंदिर के अधि‍कारियों ने मिलकर थि‍एटर से इस फिल्म की स्क्रिनिंग बंद करने का फैसला लिया। आज 19 फरवरी को 'DDLJ' का आखि‍री शो दिखाया गया। कल से इस ऐतिहासिक फिल्म का कोई भी शो थिएटर में नहीं चलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

9 Questions answered on Compulsive Shopping, Habits and Retail Therapy

Fascinating facts about Draupadi I bet you didn’t know

The Indian Budget 2023-24: What It Means for Salaried Individuals