बिना विकेटकीपर के वॉर्केस्टरशायर ने जीता मुश्किल मुकाबला


 नॉर्थएम्पटन: बीती रात नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में वॉर्केस्टरशायर टीम ने नॉर्थेम्पटनशायर टीम को 14 रनों से हराकर बेहद रोमांचक मुकाबला जीता. लेकिन इस मुकाबले को जीतने के लिए वॉर्केस्टरशायर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जिसमें सबसे बड़ा कदम रहा जब वॉर्केस्टरशायर के कप्तान डेरल मिशेल ने अपने विकेटकीपर बेन कॉक्स को अपने कीपिंग ग्लब्स और पैड उतार कर बतौर फील्डर फील्डिंग करने के लिए कहा.

 

जॉश कूब और रिचर्ड लेवी के धमाकेदार खेल को देखते हुए रनों को बचाने के लिए कप्तान मिशेल ने अपने विकेटकीपर को कीपिंग से हटाकर बतौर फील्डर मैदान पर खड़ा कर दिया.

 

जिसके बाद स्टंप्स के पीछे वॉर्केस्टरशायर का कोई भी खिलाड़ी तैनात नहीं था. बल्कि टीम का 11वां खिलाड़ी विकेटकीपर भी मैदान पर फील्डिंग करने लगा.

 

अंपायरर्स ने भी वॉर्केस्टरशायर के इस कदम को अनुमति दे दी. वॉर्केस्टरशायर के डायरेक्टर स्टीव रॉड्स ने अपनी टीम के इस मूव पर कहा कि, 'जीत के लिए बनाई गई कोई भी रणनीति सही है अगर उससे टीम को फायदा मिलता है तो.'

 

इससे पहले वॉर्केस्टरशायर ने बल्लेबाज़ मोइन अली की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य बनाया था

Comments

Popular posts from this blog

9 Questions answered on Compulsive Shopping, Habits and Retail Therapy

Fascinating facts about Draupadi I bet you didn’t know

The Indian Budget 2023-24: What It Means for Salaried Individuals