गलती से भारत में घुस गया था, सेना ने मिठाई देकर किया विदा



यूं तो भारत-पाक सीमा से आमतौर पर तनावपूर्ण खबरें ही आती हैं लेकिन शनिवार को यहां कुछ अलग नजारा देखने को मिला. सेना के अधिकारियों ने गलती से भारत में प्रवेश कर गए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक नागरिक को उसके घर मिठाईयों के साथ रवाना किया.

दरअसल इस व्यक्ति ने दो दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा पार कर ली थी. उधमपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया, 'उच्च मानक, चरित्र, परंपरा बनाए रखते हुए, भारतीय सेना ने पीओके के अमरा सावन के निवासी एक व्यक्ति को वापस भेजा जो 10 जून देर रात भारतीय सीमा में गलती से घुस आया था.

उन्होंने कहा कि उरी क्षेत्र स्थित इकाई ने इस व्यक्ति को पाकिस्तान सेना को नये कपड़ों और उसके परिवार के लिए मिठाई के साथ सौंपा. काशिफ बेग नाम का यह शख्स अंजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था. प्रवक्ता ने कहा कि जवानों ने उसे पकड़कर पाकिस्तानी पक्ष को हॉट लाइन पर संदेश दिया. 

Comments

Popular posts from this blog

9 Questions answered on Compulsive Shopping, Habits and Retail Therapy

Fascinating facts about Draupadi I bet you didn’t know

The Indian Budget 2023-24: What It Means for Salaried Individuals